Aadhaar Card: देश के हर नागरिक को आधार कार्ड बेहद जरूरी है। इसने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। सरकारी कामकाज, बैंकों के कामकाज के लिए यह अहम दस्तावेजो में से एक बन गया है। इसके बिना कई काम अधूरे रह जाते हैं। लिहाजा आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका पता बदल गया है। फोन नंबर बदल गया है। ऐसी स्थिति में अपने आधार कार्ड को हमेशा अपडेट करा लें। आधार में किसी भी तरह की गलत जानकारी होने से कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आधार कार्ड में अगर आप अपना पता अपडटे करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
