Aadhaar Card: आधार कार्ड (Aadhaar Card) मौजूदा समय में देश के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और जरूरी दस्तावेज बन गया है। कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में इसकी जरूरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में देश के हर नागरिक के पास आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India –UIDAI) की ओर से आधार कार्ड जारी किया जाता है। यह 12 अंकों का होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड कितनी तरह का होता है?
