Aadhaar Card Update: अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड 12 अंकों का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है, जिसे भारत में प्रत्येक निवासी को जारी किया जाता है। यदि कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था, तो डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करना आवश्यक है। आधार डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट करने का प्रोसेस काफी आसान है, जिसमें सिर्फ कुछ ही मिनट लगते हैं

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 5:17 PM
Aadhaar Card Update: भारतीय निवासी 14 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल ही में घोषणा की थी कि भारतीय निवासी 14 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड (Aadhaar Cards) को फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस कदम का उद्देश्य डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करने की प्रक्रिया को नागरिकों के लिए आसान और अधिक सुलभ बनाना है। आधार कार्ड 12 अंकों का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है, जिसे भारत में प्रत्येक निवासी को जारी किया जाता है। यदि कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था, तो डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करना आवश्यक है।

आधार डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट करने का प्रोसेस काफी आसान है, जिसमें सिर्फ कुछ ही मिनट लगते हैं। UIDAI के मुताबिक, आधार अपडेट कराने के लिए आपको पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, यह छूट केवल ऑनलाइन अपडेट कराने पर ही मिलेगी। अगर आधार होल्डर्स अपना आधार अपडेट कराने के लिए फिजिकल काउंटर पर जाते हैं तो इसके लिए 50 रुपये देने होंगे।

14 जून तक फ्री में करें अपडेट


UIDAI ने हाल ही में एक बयान जारी कर बताया था कि यूजर्स को इस फ्री आधार अपडेट की सुविधा का फायदा तीन महीने के लिए मिलेगा। आधार कार्ड होल्डर्स 15 मार्च, 2023 से लेकर 14 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड को घर बैठे फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन भी आधार अपडेट करने पर फीस लगती थी। हालांकि, अब सरकार की तरफ से अब इसे फ्री कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Aadhaar-Voter ID Link: सरकार ने आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की डेडलाइन बढ़ाई, लिंक करने के ये है आसान तरीके

ऐसे में आधार कार्ड होल्डर्स 14 जून 2023 तक सरकार की इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। फिलहाल, अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार अपडेट करवाते हैं तो 50 रुपये फीस देने होंगे। UIDAI लोगों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है कि अगर उन्होंने 10 सालों से अपने आधार में कोई अपडेट नहीं किया है, तो तुरंत करा लें।

ऐसे करें अपडेट

स्टेप 1: आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: अब आप My Aadhaar टैब पर जाए और Update Demographics Data & Check status पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इस पर क्लिक करते ही आपको दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।

स्टेप 4: यहां आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5: अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और "Send OTP" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी OTP भेजा जाएगा।

स्टेप 7: फिर Document Update पर क्लिक करें और मौजूदा डिटेल्स को चेक और वेरिफाई करें।

स्टेप 8: इसके बाद Update Aadhaar Online को सेलेक्ट करें। ऐसा करने के बाद आपको कई गाइडलाइंस मिलेंगे।

स्टेप 9: आप सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से पढ़ लें और Proceed to update Aadhaar पर क्लिक करें।

स्टेप 10: अगले पेज पर रिव्यू के लिए चेक करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: सही डिटेल्स डालने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें और भविष्य के लिए URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) को नोट कर लें।

इसके साथ ही आपके आधार कार्ड का डिटेल्स कुछ दिनों के भीतर अपडेट कर दिया जाएगा। फिर आप अपडेट किए गए आधार कार्ड को यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।