Aadhaar-Voter ID Link: सरकार ने आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की डेडलाइन बढ़ाई, लिंक करने के ये है आसान तरीके

Aadhaar-Voter ID Link: चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की मुहिम शुरू की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस मुहिम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वोटर लिस्ट में जो नाम हैं, वह सही है। इसके अलावा इससे पता चल सकेगा कि कोई शख्स एक से अधिक क्षेत्रों में मतदाता या एक ही क्षेत्र से एक से अधिक बार रजिस्टर्ड तो नहीं हैं। दिसंबर 2021 में लोकसभा ने चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित किया था, जिसने आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया था

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 10:34 AM
Aadhaar-Voter ID Link: यूजर्स अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या SMS के माध्यम से लिंक कर सकते हैं

Aadhaar-Voter ID Link: केंद्र सरकार ने मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करने की अंतिम तिथि को 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दिया है। यूजर्स अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या SMS के माध्यम से लिंक कर सकते हैं। हालांकि, सरकार ने कहा है कि यह स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं है। बता दें कि आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है।

आधार को कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े काम, ट्रेवल टिकट, बैंक अकाउंट खुलवाने, वैक्सीनेशन से लेकर कई महत्वपूर्ण बड़े काम शामिल हैं। लेकिन अब आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना जरूरी हो गया है। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है।

चुनाव आयोग ने शुरू की मुहिम


चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की मुहिम शुरू की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस मुहिम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वोटर लिस्ट में जो नाम हैं, वह सही है। इसके अलावा इससे पता चल सकेगा कि कोई शख्स एक से अधिक क्षेत्रों में मतदाता या एक ही क्षेत्र से एक से अधिक बार रजिस्टर्ड तो नहीं हैं।

दिसंबर 2021 में लोकसभा ने चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित किया था, जिसने आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया था। घर बैठे आधार कार्ड को वोटर आईडी से ऑनलाइन लिंक करने ये है आसान तरीका।

ऐसे करें लिंक

स्टेप 1: सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट- nvsp.in पर जाएं।

स्टेप 2: पोर्टल पर लॉग इन करें और होमपेज पर दिख रहे "Search in Electoral Roll" कर क्लिक करें।

स्टेप 3: आधार नंबर, राज्य, जिला सहित व्यक्तिगत डिटेल्स दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आधार डिटेल्स दर्ज करने के बाद यूजर्स के मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा।

स्टेप 5: अब ओटीपी दर्ज करें। एक बार हो जाने के बाद, आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS और फोन से ऐसे करें लिंक

स्टेप 1: <Voter Id Number> <Aadhar Number> को 166 या 51969 नंबर पर मैसेज करें।

स्टेप 2: अब आधार एवं वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

स्टेप 3: जैसे-जैसे विकल्प पूछता है उसकी जानकारी देते रहें और आगे बढ़ें।

स्टेप 3: इस प्रकार आप SMS से भी वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकेंगे।

इसके अलावा हेल्पलाइन 1950 नंबर पर फोन करके भी अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।