फूड प्राइस (Food Price) ने इन दिनों आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों में टमाटर (Tomato Price), दाल, अदरक, मिर्च और जीरा के बाद अब हल्दी की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। पिछले तीन महीनों के दौरान हल्दी कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। व्यापारियों ने कहा कि अप्रैल-मई के कटाई के महीनों में बेमौसम बारिश के कारण प्रोडक्शन पर काफी खराब असर पड़ा है। साथ ही मानसून के देर से आने के कारण बुआई में देरी के कारण कीमतों में तेज वृद्धि हुई है।
