इन दिनों देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के इस मौसम में कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत से लोग इस सीजन में भी एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इईन दिनों एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। वैसे तो एसी का मेंटेनेंस सीजन शुरू होने से पहले काफी जरूरी होता है। लेकिन बारिश के मौसम में भी इसका खास ख्याल न रखा जाए तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में एसी के फिल्टर को हमेशा साफ रखना चाहिए।
दरअसल, फिल्टर किसी भी एयर कंडीशनर का सबसे जरूरी पार्ट होता है। इसी फिल्टर से हवा का फ्लो गुजरता है और हमें ठंडी हवा मिलती है। अगर हम फिल्टर की केयर नहीं करते तो इससे हमें एसी से कूलिंग नहीं मिलती और साथ ही एसी पर एक्स्ट्रा प्रेशर भी पड़ता है।c
बरसात के मौसम में कितने दिन में फिल्टर साफ करें
एसी के फिल्टर की रेगुलर सफाई करने से एसी अच्छा परफॉर्म करता है। इसके साथ ही इससे बिजली की खपत को कम होने में भी मदद मिलती है। अब सवाल ये है मानसून में एसी का फिल्टर कितने दिनों में साफ करना चाहिए? इस सवाल का जवाब कई फैक्टर पj निर्भर करता है। डिस्पोजेबल फिल्टर को बार-बार बदलने की आवश्यकता हो सकती है। जबकि रियूज होने वाले फिल्टर को नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है। अगर बेहतर और स्वच्छ हवा चाहते हैं तो 2 हफ्तों में एसी एयर फिल्टर साफ कर लेना चाहिए। हालांकि, आपको एक महीने में तो हर हाल में एयर फिल्टर की सफाई कर लेनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि एक महीने से पहले अगर एयर फिल्टर गंदा दिखाई दे रहा है तो तुरंत सफाई कर देनी चाहिए।
अगर आपको सफाई करनी नहीं आती है तो आप किसी प्रोफेशनल को सफाई करने के लिए बुला सकते हैं। अगर सही समय पर फिल्टर की सफाई नहीं की गई तो कूलिंग पर बुरा असर पड़ सकता है। बहुत दिनों तक फिल्टर गंदा होने पर कंप्रेसर पर जोर पड़ता है। फिल्टर पर जमा गंदगी एयरफ्लो को रोक देती है। जिससे रूम ठंडा होने में काफी टाइम लगता है।
अगर आपके एयर प्यूरीफायर का फिल्टर साफ करने लायक है तो उसे साबुन के पानी में भिगोइए। उसके बाद किसी मुलायम सूती कपड़े से साफ कर सकते हैं। इसके साथ ही धूल हटाने के लिए फिल्टर पर पानी डाल सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि HEPA फिल्टर थोड़े नाजुक होते हैं तो उन पर कोई फोर्स पड़ेगा तो उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। लिहाजा बेहद नरम तरीके से सफाई करें।
नॉन-वाशेबल फिल्टर को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस प्रकार के फिल्टर्स के लिए किसी भी तरह के लिक्विड का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके लिए सिर्फ एक सूखा, साफ और सूती कपड़ा लीजिए और सफाई कीजिए। धूल की लेयर हटाने के लिए ऐसे फिल्टर को धीरे से रगड़ सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रकार के फिल्टर को जोर से टैप नहीं करना चाहिए। इससे इसे नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप ऐसा करते है तो फिल्टर खराब हो सकता है और आपको उसे बदलना पड़ सकता है। इस प्रकार के फिल्टर सॉफ्ट होते हैं और इन्हें आराम से ही साफ करना चाहिए।