फेस्टिव सीजन के नजदीक आते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने अपने कस्टमर्स के लिए शानदार ऑफर का ऐलान किया है। एयरलाइन के 'Flash Sale' ऑफर्स के तहत आप महज 1606 रुपये के शुरुआती कीमत पर ही फ्लाइट टिकट बुक कर सकेंगे। इसके जरिए ट्रैवलर्स के पास कम कीमत पर देश के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने का मौका है। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है, जिसका इस्तेमाल करके आप पॉपुलर रूट जैसे गुवाहाटी-अगरतला, कोच्चि-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु और विजयवाड़ा-हैदराबाद की हवाई यात्रा कर सकते हैं।
फ्लैश सेल के तहत बुकिंग 27 अक्टूबर 2024 तक ही उपलब्ध है। इसमें ट्रैवल डेट्स 1 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक हैं। यह उन यात्रियों के लिए एक शानदार अवसर है जो नए डेस्टिनेशन पर त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं।
Xpress Lite ऑफर का भी ऐलान
फ्लैश सेल के अलावा एयरलाइन ने Xpress Lite ऑफर की भी घोषणा की है, जिसमें फ्लाइट टिकट बुक करने की शुरुआती कीमत महज ₹1456 है। इसमें एयरलाइन की वेबसाइट पर लॉग-इन करने वाले सदस्यों को जीरो कन्वीनियंस फीस का लाभ भी मिलेगा। Xpress Lite में अतिरिक्त 3 किलो केबिन बैगेज को फ्री में प्री-बुक करने और चेक-इन बैगेज रेट्स में डिस्काउंट जैसे बेनिफिट शामिल हैं। इसमें डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 15 किलो के लिए केवल ₹1000 और इंटरनेशनल रूट्स पर 20 किलो के लिए ₹1300 में डिस्काउंटेड चेक-इन बैगेज की सुविधा उपलब्ध है।
लॉयल्टी मेंबर्स को मिलेंगे खास ऑफर
एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ उड़ान भरने वाले लॉयल्टी मेंबर्स एक्सक्लुसिव बेनिफिट्स का आनंद भी ले सकते हैं, जिसमें बिजनेस सीटों में अपग्रेड पर 50% का डिस्काउंट शामिल है। लॉयल्टी मेंबर्स को 'गोरमेयर' गर्म खाना, सीट और एक्सप्रेस अहेड प्रायोरिटी सर्विसेज पर 25% की छूट भी मिलती है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजन, डॉक्टर और नर्स, और सशस्त्र बलों के सदस्य और उनके आश्रित एयरलाइन की वेबसाइट पर स्पेशल डिस्काउंट पर बुकिंग कर सकते हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की एक सब्सिडियरी कंपनी है और टाटा ग्रुप का एक हिस्सा है, जो 400 से अधिक डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। यह 33 डोमेस्टिक और 14 इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को जोड़ती है और इसके फ्लीट में 90 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें 61 बोइंग 737 और 29 एयरबस A3205 शामिल हैं।