टाटा की सस्ती एयरलाइन ने दिया 883 रुपये में हवाई यात्रा का ऑफर, यहां से करें फ्लाइट बुक

एयर इंडिया ने airindiaexpress.com, एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर स्प्लैश सेल का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत 28 जून तक बुकिंग की जा सकती है और इससे जुड़ी यात्रा 28 सितंबर तक वैलिड है। airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप के जरिये टिकट बुक कराने पर एक्सप्रेस लाइट का किराया 883 रुपये स शुरू होता है, जबकि अन्य बुकिंग चैनलों पर एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 1,096 रुपये से शुरू है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 10:39 PM
Air India Express, टाटा की एयरलाइन एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है।

एयर इंडिया (Air India) ने airindiaexpress.com, एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 'सबसे बड़ी स्प्लैश सेल' का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत 28 जून तक बुकिंग की जा सकती है और इससे जुड़ी यात्रा 28 सितंबर तक वैलिड है। airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप के जरिये टिकट बुक कराने पर एक्सप्रेस लाइट का किराया 883 रुपये स शुरू होता है, जबकि अन्य बुकिंग चैनलों पर एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 1,096 रुपये से शुरू है।

कुछ और विकल्प

कंपनी का कहना है कि Airindiaexpress.com पर बुकिंग करने वाले यूजर्स को विशेष छूट के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए शून्य चेक-इन बैगेज एक्सप्रेस लाइट किराए तक विशेष पहुंच मिलती है। एक्सप्रेस लाइट के किराए में बिना किसी शुल्क के अतिरिक्त 3 किलोग्राम केबिन बैगेज की प्री-बुकिंग का विकल्प और घरेलू उड़ानों में 15 किलोग्राम के लिए चेक-इन बैगेज के लिए रियायती शुल्क 1000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलोग्राम के लिए 1300 रुपये का विकल्प भी शामिल है।


एयर इंडिया एक्सप्रेस के लॉयल्टी सदस्यों को 100-400 रुपये तक की विशेष छूट मिलती है और वे एयरलाइन की वेबसाइट पर 8% तक न्यूकॉइन्स (NeuCoins) कमा सकते हैं, इसके अलावा विशेष फैब डील जैसे बिज और प्राइम सीटों पर 50% की छूट, गॉरमेयर हॉट मील पर 25% और 33% की छूट मिलती है।

बिजनेस क्लास में भी

बयान के मुताबिक एक्सप्रेस बिज किराया सभी नए एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737-8 विमानों पर बिजनेस क्लास समकक्ष के रूप में उपलब्ध है, जो एयर इंडिया एक्सप्रेस ब्रांड के नए प्रस्ताव 'फ्लाई एज यू आर' को ध्यान में रखते हुए हाइब्रिड वैल्यू कैरियर की पेशकश के साथ पारंपरिक एलसीसी मॉडल को डिसरप्ट करता है।

गेस्ट 58 इंच तक की सीट पिच के साथ एक्सप्रेस बिज सीटों में अपग्रेड भी कर सकते हैं। इस समय कंपनी तेजी से अपने बेड़े का विस्तार कर रही है। इस समय एयरलाइन अपने बेड़े में हर महीने लगभग 4 नए विमान शामिल कर रही है। अक्टूबर 2023 में अपने ब्रांड लॉन्च के बाद से शामिल किए गए 20 से अधिक नए विमानों में 4 से 8 तक बिजनेस क्लास की सीटें हैं।

Air India Express की बात करें तो यह टाटा की एयरलाइन एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। यह एयरलाइन दिनभर में 380 फ्लाइट ऑपरेट करती हैं। कंपनी फिलहाल 31 घरेलू और 14 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अपनी उड़ाने ऑपरेट कर रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में फिलहाल 75 एयरक्राफ्ट हैं जिनमें 47 बोइंग 737s और 28 Airbus A320s हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।