Air Taxi: हवा में उड़ने वाली टैक्सी भारत में जल्द होगी शुरू, ट्रैफिक और शोरगुल से मिलेगी मुक्ति

Air Taxi: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की प्रमोटर इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी स्टार्टअप आर्चर एविएशन के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत भारत में साल 2026 तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी शुरू हो जाएगी। इसे दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में चलाया जाएगा। यह एयर टैक्सी पायलट समेत पांच लोगों को एक साथ लेकर 160 किलो मीटर तक उड़ सकती है

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 2:02 PM
Air Taxi: हवा में उड़ने वाली टैक्सी के जरिए 2 से 3 घंटे वाली दूरी को महज 5 से 7 मिनट में तय किया जा सकेगा।

Air Taxi: देश के कई शहरों में लोग घंटो में जाम के झंझट में फंसे रहते हैं। दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में सुबह और शाम के वक्त 10 मिनट की दूरी को पूरा करने में एक घंटे लग जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग कल्पना कर रहे होंगे कि काश लोकल में भी कोई उडऩे वाला वाहन हो। लेकिन अब यह आपकी कल्पना हकीकत में बदलने वाली है। इस बदलाव की शुरुआत देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने उठाया है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान आर्चर एविएशन के साथ हाथ मिलाया है।

उड़ने वाली कारें यानी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की सेवा देश में साल 2026 तक शुरू हो सकती है। इस सर्विस के जरिए एक ही शहर में 2 से 3 घंटे वाली दूरी को महज 5 से 7 मिनट में तय किया जा सकेगा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ये सेवा बहुत जल्द शुरू हो सकती है।

एयरशो 2023 में दिखी थी पहली एयर टैक्सी


बता दें कि बेंगलुरु में इसी साल आयोजित एयरो इंडिया शो में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी देखी गई थी। यह टैक्सी 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दो सौ किलो मीटर तक यात्रा कर सकती है। दो सीटर यह टैक्सी दो क्विंटल सामान भी ले जा सकती है। इसी के साथ ही भारत में एयर टैक्सी सेवा शुरू होने की चर्चा होने लगी थी। आर्चर एविएशन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग विमान बनाती है। ये विमान पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल हैं। यह एयर टैक्सी पायलट समेत पांच लोगों को एक साथ लेकर 160 किलो मीटर तक उड़ सकती है। दोनों कंपनियों का इरादा है कि भारत में 200 टैक्सियों के साथ इस सर्विस की शुरुआत की जाए। कंपनी इनका इस्तेमाल चार्टर, लॉजिसटिक्स, मेडिकल इमरजेंसी आदि के लिए भी करने की तैयारी में है।

UPI ID: Google Pay, Paytm और PhonePe के यूजर्स हो जाएं सावधान, 31 दिसंबर से नहीं कर पाएंगे पेमेंट, जानिए क्यों

कितना होगा किराया?

इन एयर टैक्सियों के किराए की बात करें तो शुरुआत में इसके ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किराया करीब 30,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि बाद में इसके कम होने की संभावना जताई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।