कोरोना काल के इस दौर में अगर आपके इंटरनेट की खपत बढ़ गई है आप अधिक डेटा चाहते हैं तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान लॉन्च किए हैं। ऐसे ही टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लांच किया है। 449 रुपये के इस प्लान में 2.5GB डेटा हर दिन मिलता है। इसके साथ ही एमेजॉन प्राइम वीडियो (mazon Prime Video) का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।
कंपनी न इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रखी है। इसमें इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। हर दिन 100 SMS फ्री में मिलते हैं। इसके साथ ही देशभर में किसी भी नेटवर्क के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट की बात करें तो इसमें 30 दिन के लिए Amazon Prime Video के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल शामिल है। वहीं वोडाफोन-आइडिया भी अपने यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा वाला प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी का यह प्लान 409 रुपये का है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री SMS के साथ देश के किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन की है। खास बात है कि इसमें आपको Vi movies and TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी डेली 2.5GB डेटा के हिसाब से कुल 912.5GB डेटा मिलता है। कंपनी के इस प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है।