देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर कई सारे बेहतर प्लान लेकर आती रहती है। इन प्लान्स में ग्राहकों को रोजाना अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री SMS समेत कई सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी होते हैं जिनको डेटा प्लान की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती है। ऐसे में एटरटेल ने अपने उन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान्स में ग्राहकों को रोजाना 1 GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा। आइये डाल लेते हैं एक नजर एयरटेल के उन सभी प्लान्स की लिस्ट पर।
Airtel का 28 दिनों वाला प्लान
एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 265 रुपये वाला एक प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 GB हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड 5 जी डेटा, फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का फायदा भी मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए रिचार्ज करते हैं तो आपको 2GB डेटा का फायदा भी दिया जाएगा।
Airtel का 24 दिनों वाला प्लान
एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 239 रुपये में एक 21 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान भी पेश किया है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1 GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। हाई स्पीड डेटा के खत्म हो जाने के बाद स्पीड कम होकर 64 KBPS की हो जाएगी। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 100 SMS फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड 5 G डेटा, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक का फायदा भी मिलेगा।
Airtel का 21 दिनों वाला प्लान
एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 209 रुपये में एक 21 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान भी पेश किया है। इसमें यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड 1 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का फायदा मिलेगा।