भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने चुनिंदा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा देने का ऐलान किया है। इस सर्विस के बाद ऐसे यूजर्स ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और अपने पसंदीदा शो को देखने के लिए हाई स्पीड इंटरनेट का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा एयरटेल अपने कुछ खास प्रीपेड प्लान पर Amazon Prime और Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस भी दे रहा है। आइये जानते हैं एयरटेल के इन प्लान की डिटेल के बारे में।
