Airtel के ये हैं दमदार प्लान, नहीं खरीदना पड़ेगा Netflix और Amazon Prime का Subscription, फ्री में उठाएं फायदा

Airtel देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। ये यूजर्स को कई तरह के Plans ऑफर्स करती है। आप Airtel के Prepaid और Postpaid दोनों तरह प्लान्स ले सकते हैं। कंपनी के कई ऐसे प्लान हैं। जिनमें OTT सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलते हैं। इसमें Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलते है। जानिए कितने रुपये के रिचार्ज कराने पर मिलेगा यह ऑफर

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 9:21 AM
Airtel के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में ढेर सारे फायदे मिल रहे हैं

Airtel: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे रिचार्ज प्लान मुहैया कराए हैं। इन प्लान्स में हर तरह के यूजर्स का खास तौर से ध्यान रखा गया है। ऐसे में अगर आप पोस्टपेड यूजर्स हैं और कोई ऐसा प्लान तलाश कर रहे हैं। जिसमें आपके सभी फैमिली मेंबर्स को लाभ मिल जाए तो एयरटेल के ये दमदार प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कंपनी के पास कई ऐसे प्लान हैं। जिनमें Unlimited Calling, Data की जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा इस प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दिया जाता है। इसके साथ ही Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।

कंपनी के पास 1199 रुपये, 1499 रुपये, 999 रुपये के ऐसे कई पोस्टपेड प्लान हैं। जिसमें यूजर्स को ढेर सारे फायदे दिए जा रहे हैं। दरअसल टेलीकॉम कंपनियों में बढ़ते कॉम्पटिशन के चलते कई टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए बेहद शानदार प्लान मुहैया करा रहे हैं।

1499 रुपये का प्लान


Airtel के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हर महीने 100 GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में लोकल, STD और रोमिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। SMS की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। यह प्लान एक महीने तक चलता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है। इसके अलावा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री में मिलता है। इसमें मिलने वाले फायदे अन्य प्लान के मुकाबले काफी अलग हैं। ऐसे में कंपनी के ये प्लान यूजर्स के पसंदीदा प्लान की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

जियो का सबसे तगड़ा प्लान, 241 रुपये में 12 महीने जितनी मर्जी करें बातें, नहीं कटेगा फोन, SMS और डेटा भी मुफ्त

1199 रुपये का प्लान

Airtel का 1,199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान एक स्टैंडर्ड और फैमली के लिए दो ऐड-ऑन कनेक्शन के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठआ सकते हैं। इसमें Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दिया जाता है। कुल मिलाकर यूजर्स के लिए ये प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

999 रुपये का प्लान

एयरटेल के 999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को थोड़ा कम कर दिया गया है। इसमें Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। लेकिन इसमें आपको Netflix का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।