Airtel Prepaid Plan: अब एयरटेल में भी 28 दिन के रिचार्ज का झंझट खत्म हो रहा है। एयरटेल ने अपने 265 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किये हैं। अब ये प्लान ज्यादा वैलिडिटी और कई फायदों के साथ मिल रहा है। हालांकि, इसकी कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स
एयरटेल का 265 रुपये का प्लान
एयरटेल के 265 रुपये वाले प्लान में (Airtel 265 Prepaid Plan) में 28 दिन वैलिडिटी मिलती थी लेकिन इसे अब बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है। कंपनी ने वैलिडिटी के अलावा फायदों को भी बढ़ा दिया है। पहले इस प्लान में 1GB डाटा ऑफर किया जा रह था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1.5GB कर दिया गया है। अगर आप 300 रुपए से कम कीमत वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ये प्लान आपको पूरे 30 दिन की वैलिडिटी देता है। यानी एक बार रिचार्ज करने के लिए अगले महीने नंबर आएगा।
टेलीकॉम कंपनियां ज्यादातर प्लान 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती थी लेकिन लेकिन TRAI के ऑर्डर के बाद प्लान्स में बदलाव आया है। अब कंपनियों को कम से कम एक प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ ग्राहकों को ऑफर करना है। एयरटेल ने भी 30 दिन वाले प्लान मार्केट में उतारें हैं। कुछ पुराने प्लान में बदला भी किया है। अब ग्राहकों को 30 दिन के बाद ही अगला रिचार्ज कराना होगा।
एयरटेल के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान
Airtel ने पहले 200 रुपए से कम कीमत वाले प्लान भी ला चुका है। इसमें ग्राहकों कम पैसे में भी काफी बेनेफिट्स मिल रहे थे। इन इन प्लान्स की कीमत 109 रुपये, 131 रुपये, 109 रुपये और 111 रुपये है।