Airtel के 199 रुपये के तगड़े प्लान में मिलती है 30 दिन की वैलिडिटी, करिये अनलिमिटेड कॉल्स

Airtel Rupees 199 Prepaid Plan: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 199 रुपये में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
Airtel ने 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 199 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।

Airtel Rupees 199 Prepaid Plan: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 199 रुपये में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में कुल 3GB डेटा लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यह योजना विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए है जो पूरे एक महीने की वैलिडिटी चाहते हैं। यह पहली बार नहीं है कि टेलिकॉम कंपनी ने 199 रुपये की प्रीपेड प्लान लेकर आई हो। इससे पहले भी कंपनी 2021 में टेलिकॉम सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 24 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 199 रुपये में लेकर आई थी।

एयरटेल का 199 रुपये का प्लान

टेलीकॉम टॉक के अनुसार एयरटेल पहले 2021 तक 199 रुपये के प्लान के साथ 1GB रोजाना का डेटा ऑफर कर रहा था लेकिन बाद में कंपनी ने इसे रिवाइज कर दिया। Jio बाद में 1.5जीबी डेटा के साथ प्लान लेकर आया जिसके बाद एयरटेल ने भी 1.5GB दैनिक डेटा ऑफर करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब Airtel ने अपने 199 रुपये के प्लान को फिर से लंबी वैलिडिटी के साथ पेश किया है। वहीं, डेटा लिमिट को कम कर दिया है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान में क्या फायदे मिलते हैं।


एयरटेल का 199 रुपये का प्लान

एयरटेल अब अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 3GB डेटा, 30 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही एयरटेल एयरटेल थैंक्स ऐप और फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक के एक्स्ट्रा फायदे भी दे रहा है। इसमें 3जीबी डेटा और 300 एसएमएस के बाद एयरटेल प्रति MB 50 पैसा और लोकर एसएमएस के लिए 1 रुपये और 1.5 रुपया एसटीडी SMS के लिए चार्ज करेगा। साथ ही ग्राहक 30 दिनों तक 300 SMS के बावजूद रोजाना केवल 100 एसएमएस ही फ्री भेज पाएंगे।

किनके लिए रहेगा एयरटेल का ये प्लान फायदेमंद

एयरटेल इस प्लान के तहत एक महीने की वैलिडिटी दे रहा रहा लेकिन पूरे महीने सिर्फ कुल 3GB डेटा मिलेगा। यानी, जिन ग्राहकों को ज्यादा डेटा चाहिए होता है उनके लिए ये प्लान बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं रहने वाला है। ये प्लान उनके लिए सही है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा नहीं है और जो एयरटेल को सेकेंड सिम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उस हिसाब से यह काफी किफायती प्लान है। जिन्हे, अधिक डेटा चाहिए होता है वह एयरटेल का 239 रुपये का प्लान ले सकते हैं और इस प्लान में रोजाना 1जीबी डेटा मिलता है। इसमें रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसमें 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

जियो के 199 रुपये के प्लान की जानकारी

रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी 199 रुपये का प्रीपेड प्लान दे रही है। प्लान में कुल 34.5GB डेटा 1.5GB डेली डेटा लिमिट, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यदि आपके पास भी एक Jio सिम है, तो आप 199 रुपये के प्रीपेड प्लान के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि यह एयरटेल के 199 रुपये और 239 रुपये के प्लान के बराबर फायदे दे रहा है।

Nykaa की Falguni Nayar ने चला बोनस शेयर का दांव, लॉक-इन खत्म होने के बाद शेयरों में ज्यादा बिकवाली की उम्मीद कम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।