भारती एयरटेल (Bharati Airtel), और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) नें भी अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिये हैं। ये प्लान कल यानी 1 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे। अगर आपको कुछ पैसे बचना चाह रहे हैं तो आज ही अपना प्रीपेड प्लान रिचार्ज करा लें क्योंकि कल या उसके बाद रिचार्ज करने पर आपको अपने पुराने रिचार्ज प्लान पर ही 16 रुपये से लेकर 480 रुपये तक एक्स्ट्रा चुकाने पड़ सकते हैं।
