भारती एयरटेल (Bharati Airtel), और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) नें भी अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान महंगे कर दिये हैं। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने बीते हफ्ते प्रीपेड प्लान के रेट्स बढ़ा दिये थे। अब दो दिन बाद यानी 1 दिसंबर से जियो (Jio) अपने प्लान महंगे कर देगा। अगर आपको कुछ पैसे बचाने हैं तो आज या कल में प्रीपेड प्लान रिचार्ज करा लें। अभी रिचार्ज कराके आप सालाना प्लान पर 480 रुपये बचा सकते हैं।
