Get App

Amazon Great Summer Sale आज से शुरू, स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत इन प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट

आज यानी 4 मई से दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर समर सेल शुरू हो गई है, जो कि 4 दिनों तक चलेगी। इसका मतलब है कि आप इस प्लेटफॉर्म पर 8 मई 2023 तक डिस्काउंट में शॉपिंग कर सकेंगे। इस सेल में कस्टमर्स स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 04, 2023 पर 7:50 PM
Amazon Great Summer Sale आज से शुरू,  स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत इन प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट
अगर आप डिस्काउंट पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।

Amazon Great Summer Sale : अगर आप डिस्काउंट पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज यानी 4 मई से दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर समर सेल शुरू हो गई है, जो कि 4 दिनों तक चलेगी। इसका मतलब है कि आप इस प्लेटफॉर्म पर 8 मई 2023 तक डिस्काउंट में शॉपिंग कर सकेंगे। इस सेल में कस्टमर्स स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एंड किचन, लार्ज अप्लायंसेज और टीवी समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे। इस सेल में सैमसंग, Mamypoko, Loreal, TCL, V Guard, गोदरेज, Zydus और एलजी जैसे अन्य ब्रांडों के प्रोडक्ट्स ऑफर के तहत कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

प्राइम मेंबर्स को मिलेंगे कई फायदे

प्राइम अर्ली एक्सेस 4 मई 2023 को मध्यरात्रि से एक्टिव हो जाएगा। प्राइम मेंबर्स को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और कोटक बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से 15,000 रुपये और उससे अधिक के सिंगल ऑर्डर पर खरीदारी पर अतिरिक्त 250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। प्राइम मेंबर्स इस डिस्काउंट का फायदा 4 मई रात 23:59 बजे तक उठा सकते हैं।

ग्राहकों को पे एंड शॉप रिवार्ड्स फेस्टिवल के दौरान पैसे भेजने या प्राप्त करने, बिलों का भुगतान करने आदि जैसे डेली पेमेंट पर पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये तक जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 600 रुपये के वेलकम रिवॉर्ड के साथ एमेजॉन पे लेटर के साथ 60,000 रुपये तक का इंस्टेंट क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें