एमेजॉन (Amazon) पर साल 2024 की सबसे बड़ी सेल में से एक Prime Day जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में अगर आप कम पैसे में बेहतर स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यहां जरूर मिल सकता है। प्राइम डे सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्मार्टफोन ब्रांड्स मिलकर कई बेहतरीन डील्स और ऑफर्स की पेशकश करते हैं। आमतौर पर अक्टूबर महीने में फेस्टिव सीजन में सेल शुरू होती है। एमेजॉन प्राइम डे सेल खास तौर से सिर्फ प्राइम सदस्यों के लिए है। इसे मिड-ईयर इवेंट एमेजॉन की अपनी सब्सक्रिप्शन योजना को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल Amazon Prime Day Sale में iQoo Neo 9 Pro, OnePlus 12 और iPhone 13 समेत कई लोकप्रिय डिवाइस पर बड़ी छूट मिल सकती है। एमेजॉन की सेल 20 और 21 जुलाई को लाइव हो रही है। सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 21 जुलाई 11:59 PM तक लाइव रहेगी। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज पर डिस्काउंट दिए जाएंगे। सेल में 24 महीने तक की नो-कॉस्ट-ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
प्राइम डे सेल में कुछ नए स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी M35 5G, iQoo Z9 Lite 5G, मोटोरोला razr 50 अल्ट्रा, लावा ब्लेज एक्स जैसे स्मार्टफोन डिस्काउंट में मिलेंगे। इसके अलावा, रेडमी 13 5G, वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट, रियलमी GT 6T 5G और वनप्लस 12R के रिफ्रेश्ड वर्जन भी लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 13 सेल में सबसे बेहतर डील में मिल सकती है। बैंक के ऑफर लागू करने के बाद इसे 47,999 रुपये में खरीद सकेंगे। हालांकि अभी तक इसके स्पेस्फिक स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy S23 Ultra: वहीं सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S23 Ultra 5G को भी सेल में खरीदने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट-ईएमआई का फायदा उठाया जा सकेगा। गैलेक्सी एफई 5G भी इस दौरान अच्छे डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट-ईएमआई का ऑप्शन भी शामिल है।
OnePlus 12 5G: एमेजॉन प्राइम डे सेल में वनप्लस के 12 5G स्मार्टफोन को 52,999 रुपये में लिया जा सकेगा। डिवाइस एक्सचेंज पर 12000 रुपये तक की एडिशनल छूट मिलेगी। वहीं 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाला वनप्लस 12R 40,999 रुपये में मिल जाएगा। डिवाइस एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
एमेजॉन प्राइम डे सेल में जानिए क्या है बैंक ऑफर्स
एमेजॉन के मुताबिक, ICICI बैक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 फीसदी छूट हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इन बैकों के जरिए EMI ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं।