Anaj Bank: बैंक का नाम सुनते ही आपके दिमाग में यही आएगा कि यहां पैसे जमा कर सकते हैं या निकाल सकते हैं। यानी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बता रहे हैं। जहां पैसों की जगह अनाज का लेन देन किया जाता है। शायद इसीलिए इसे “अनाज बैंक” कहा गया है। इस बैंक से अनाज उधार लिया जा सकता है और यहां अनाज जमा भी कराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में यह अनाज बैंक सुर्खियां बटोर रहा है। यह बैंक गरीबों के लिए अनाज की पोटली है। जहां गरीबों की मदद हो रही है।
