Get App

अटल पेंशन योजना में हुए 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, जानें कौन उठा सकता है इसका फायदा

सरकार ने अटल पेंशन योजना के तहत नियमों में बदलाव कर दिया है। अब कोई भी नागरिक जो आयकर दाता है या फिर रह चुका है वह इस योजना में शामिल नहीं हो सकता है। इससे पहले भारत का कोई भी नागरिक जो कि 18 से 40 साल की उम्र के बीच का है वह इस योजना में निवेश कर सकता है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार का ग्राहक के लिए योगदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपये प्रति वर्ष, जो भी कम हो, योगदान देता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 9:23 PM
अटल पेंशन योजना में हुए 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, जानें कौन उठा सकता है इसका फायदा
सरकार ने अटल पेंशन योजना के तहत नियमों में बदलाव कर दिया है। अब कोई भी नागरिक जो आयकर दाता है या फिर रह चुका है वह इस योजना में शामिल नहीं हो सकता है

सरकार की तरफ से लोगों को पेंशन की सुविधा देने के लिए अटल पेंशन योजना (APY) चलाई जा रही है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से साल 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना में लोगों को 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक हर मंथली पेंशन के तौर पर दिए जाते हैं। इस पेंशन योजना में अभी तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

सरकार ने बदल दिए हैं नियम

सरकार ने अटल पेंशन योजना के तहत नियमों में बदलाव कर दिया है। अब कोई भी नागरिक जो आयकर दाता है या फिर रह चुका है वह इस योजना में शामिल नहीं हो सकता है। इससे पहले भारत का कोई भी नागरिक जो कि 18 से 40 साल की उम्र के बीच का है वह इस योजना में निवेश कर सकता है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार का ग्राहक के लिए योगदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपये प्रति वर्ष, जो भी कम हो, योगदान देता है। सरकारी सह-योगदान उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े हुए नहीं हैं और आयकरदाता नहीं हैं।

आधार कार्ड और पैन कार्ड को ऐसे कर सकते हैं आपस में लिंक, जानें क्या है इसका स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

सरकार देती है पेंशन की गारंटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें