कई बार एटीएम से पैसा निकालने समय कटे-फटे नोट निकले आते हैं। इसके बाद लोग परेशान होने लगते हैं। लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि अब क्या करें? अगर आप किसी दुकानदार को कटे-फटे नोट देते हैं। तब ऐसी स्थिति में वो लेने से मना कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी घटना होती है, तो परेशान न हों। आसानी से कटे-फटे नोटों को बदला जा सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, अगर एटीएम से कटे-फटे नोट निकलते हैं, तो घबराना चाहिए। इसे आसानी से बदला जा सकता है।
