Get App

एक ATM जिससे पैसा नहीं पानी निकलेगा, कार्ड लगाते ही मिलेगा 20 लीटर पानी

ये वाटर ATM कार्ड से चलते हैं। ये भी किसी वेंडिंग मशीन की तरह ही है। इस वाटर ATM से पानी निकालने के लिए आपको एक कार्ड दिया जाएगा। कार्ड लगाते ही वाटर ATM से 20 लीटर पानी निकलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2024 पर 3:21 PM
एक ATM जिससे पैसा नहीं पानी निकलेगा, कार्ड लगाते ही मिलेगा 20 लीटर पानी
Drinking Water Safe: नोएडा में रहने वालों को अब पीने का साफी पानी मिल सकेगा

अभी तक ATM से आप पैसे निकालते थे लेकिन अब नोएडा में ऐसे ATM लगाए गए हैं जहां से आपको कार्ड लगाते ही पानी मिलेगा। नोएडा में तीन जगहों पर वाटर ATM लगाया है। इसमें कार्ड लगाते ही आपको 20 लीटर साफ पानी मिलेगा और आपको इसके लिए कोई पैसा भी नहीं चुकाना होगा। नोएडा में पहला वाटर ATM चौड़ा गांव, दूसरा 12-22 (बारह-बाइस) और तीसरा ममूरा गांव में लगाया गया है। इस वाटर ATM की कैपासिटी 1200 लीटर प्रति घंटा है। नोएडा में पीने की पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए ये कदम उठाया गया है। नोएडा में तीनों वाटर ATM का शुभारंभ नोएडा अथॉरिटी के CEO लोकेश एम ने किया था।

वाटर ATM में क्या है खास?

इन वाटर ATM में कई फेज के फिल्टर होते हैं। जैसा कि आमतौर पर सब जानते हैं कि नोएडा में पानी काफी खारा है। ऐसे में यह फिल्टर उनलोगों के लिए काफी काम की चीज है जिन्हें पीने का शुद्ध पानी नहीं मिलता है। इस वाटर ATM में नोएडा के पानी का खारापन, फ्लोराइड, क्लोराइड को दूर करने के लिए उसमें RO लगा हुआ है।

दिलचस्प है कि इसके साथ ही एक और मशीन भी लगी है। इस मशीन में कार्ड लगाकर आपको एक लीटर ठंडा पानी भी मिल सकता है। यह वाटर ATM सुबह 7 से 12 बजे तक और शाम को 5 से 8 बजे तक काम करेगा। आम लोगों के लिए यह मशीन बिल्कुल फ्री है। इसमें कार्ड लगाएंगे और आपको पानी फ्री मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें