ATM मशीन से अगर आप कैश निकालने जा रहे हैं और डेबिट कार्ड घर में भूल गए हैं तो इसमें टेंशन की कोई बात नहीं है। अब आप बिना डेबिट कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको UPI ऐप की जरूरत होगी। यानी आप अपने स्मार्टफोन में कोई भी UPI ऐप डाउनलोड करके डिजिटल ही नहीं बल्कि नगद नारायन भी बन जाएंगे। इसके लिए NCR कॉर्पोरेशन ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो ATM मशीनों को अपग्रेड कर रहे हैं।
हम आपको डिटेल में बता रहे हैं कि UPI ऐप के जरिए ATM मशीन से कैसे पैसे निकाल सकते हैं। इस सर्विस को यूज करने के लिए ATM मशीन का UPI सर्विस एनेबल्ड होना जरूरी है। इसके बिना आप पैसे विड्रॉल नहीं कर सकते हैं।
जानिए UPI App से कैसे निकालें पैसे
ATM मशीन पर जाकर Withdraw Cash के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको ATM मशीन स्क्रीन पर UPI के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इस ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद ATM स्क्रीन पर QR कोड दिखाई देगा। अब आप जिस भी UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं, जैसे GPay, PhonePe, Paytm, या कोई दूसरा ऐप ओपन करके क्यूआर कोड स्कैन कीजिए। अब जितना पैसा चाहिए, वो एंटर कर दीजिए। ध्यान रखिए कि अभी पैसे निकालने की लिमिट 5,000 रुपये रखी गई है। इसके बाद Proceed पर क्लिक करके अपना UPI पिन डालिए और ATM मशीन से पैसे निकल आएंगे।
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ महीने पहले इसके बारे(upi app to withdraw cash) में जानकारी दी थी। RBI ने कहा था कि कि वो बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा मुहैया कराने वाला है। ऐसे में अब NCR Corporation, जो बैंक को सॉफ्टवेयर से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराता है। उसने ATM मशीनों को UPI से इनेबल करना चालू कर दिया है। लिहाजा अब सवाल उठता है कि क्या डेबिट कार्ड के दिन लदने वाले हैं?