केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! डेबिट कार्ड यूज करने के लिए देना होगा ज्यादा चार्ज

केनरा बैंक ने अपने अलग अलग डेबिट कार्ड पर लगने वाले सर्विस चार्ज में इजाफा करने का ऐलान किया है। केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, रिवाइज्ड चार्जेज 13 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगी। सरकारी बैंक ने एनुअल चार्जेज, डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्जेज, डेबिट कार्ड इनएक्टिविटी चार्जेज पर चार्ज बढ़ा दिया है। इस ऐलान के बाद ग्राहकों को डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा चार्ज देना होगा

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 8:44 PM
Story continues below Advertisement
केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! डेबिट कार्ड यूज करने के लिए देना होगा ज्यादा चार्ज

अगर आपका अकाउंट केनरा बैंक में है तो आपके लिए एक बुरी खबर है और आप उसके क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं। केनरा बैंक ने अब डेबिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज में इजाफा कर दिया है। केनरा बैंक ने अलग अलग तरह के डेबिट कार्ड पर लगने वाले सर्विस चार्ज को बढ़ा दिया है। जिससे कि अब ग्राहकों को डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा चार्ज देना होगा।

कितनी फीस बढ़ाई बैंक ने

केनरा बैंक ने अपने अलग अलग डेबिट कार्ड पर लगने वाले सर्विस चार्ज में इजाफा करने का ऐलान किया है। केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, रिवाइज्ड चार्जेज 13 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगी। सरकारी बैंक ने एनुअल चार्जेज, डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्जेज, डेबिट कार्ड इनएक्टिविटी चार्जेज पर चार्ज बढ़ा दिया है। इस ऐलान के बाद ग्राहकों को डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा चार्ज देना होगा।

अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने FD पर बढाया ब्याज, 2 साल की एफडी पर देगा 7.25% का ब्याज


केनरा बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, केनरा बैंक ने क्लासिक कार्ड के लिए सालाना सर्विस फीस को 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। वहीं प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लगने वाली सालाना सर्विस फीस को बढ़ा कर 300 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले यह फीस 250 रुपये सालाना थी। बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए एनुअल फीस को 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं सेलेक्ट कार्ड के लिए सालाना फीस में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज में भी हुआ इजाफा

वहीं अब केनरा बैंक के ग्राहकों को डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए भी चार्ज देना होगा। केनरा बैंक डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए अब 150 रुपये का चार्ज देना होगा। पहले इसके लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होता था। वहीं प्लेटिनम, बिजनेस और सेलेक्ट डेबिट कार्डधारकों के लिए चार्जेज 50 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है।

कार्ड इनएक्टिव कराने के लिए भी देने होंगे पैसे

वहीं केनरा बैंक के ग्राहकों को डेबिट कार्ड को इनएक्टिव कराने के लिए भी चार्ज देना होगा। केनरा बैंक अब कार्ड को इनएक्टिव करने के लिए भी 300 रुपये का चार्ज वसूल करेगा। क्लासिक, प्लेटिनम और सेलेक्ट कार्डधारकों से कोई चार्ज नहीं लेगा। केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक सर्विस चार्ज में टैक्स को शामिल नहीं किया गया है। यह सभी बदलाव 13 फरवरी से ही लागू हो गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।