Bajaj Housing Finance ने सस्ता किया होम लोन, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Bajaj Housing Finance: जिनका सिबिल स्कोर 800 है उन्हें बजाज हाउसिंग फाइनेंस RBI के रेपो रेट के दर से होम लोन मुहैया कराएगा

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
अच्छे सिबिल स्कोर वालों को बजाज फाइनेंस का तोहफा

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) ने फेस्टिव ऑफर के तहत ऐलान किया है कि अपने ग्राहकों को कम से कम 6.65 फीसदी की दर से होम लोन मुहैया कराएगा।

हाउसिंग कंपनी ने कहा है कि जो लोग पात्र होंगे उसे वो RBI के रेपो रेट के दर से होम लोन मुहैया कराएगा। जाहिर है कि RBI ने रेपो रेट में कटौती कर दी तो होम लोन सस्ता हो जाएगा और बढ़ा दिया तो होम लोन महंगा हो जाएगा।

किसे मिलेगा फायदा


हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। हाउसिंग फाइनेंस ने कहा है कि लोन के लिए अप्लाई करने वालों को सैलरीड क्लास कर्मचारी, डॉक्टर या चार्टर्ड अकाउंटेंट (chartered accountant) होना चाहिए। सैलरीड लोग जिनके पास कम से कम तीन साल का एक्सपीरियंस है, वे होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वहीं MBBS या हायर क्वालिफिकेशन वाले डॉक्टर और साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट, जिनके पास तीन साल का एक्सपीरियंस या वैलिड प्रैक्टिस है, वे भी इस ऑफर के तहत अप्लाई कर सकते हैं। इस होम लोन स्कीम का फायदा उठाने के लिए 26 जनवरी 2022 तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस के वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

EMI पर खरीदना है घर, तो अहमदाबाद है देश का सबसे सस्ता शहर, मुंबई सबसे महंगा

अप्लाई करने वालों का सिबिल स्कोर (CIBIL score) 800 या इससे ज्यादा होना चाहिए। हालांकि, जिनका क्रेडिट स्कोर 750 और 799 के बीच है, वो लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उन्हें इसके लिए थोड़ा ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। होम लोन लेने वाले ग्राहक 5 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का होम लोन भी ले सकते हैं। साथ ही मौजूदा होम लोन को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके अलावा, 1 करोड़ रुपये या इससे अधिक के टॉप-अप लोन की सुविधा का भी फायदा उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।