Bank Holidays in June 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन छुट्टियों के बारे में बताया जाता है जिसमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तारीखों पर बंद रहते हैं। कई राज्यों और शहरों में आज 14 जून और कल 15 जून को बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है।
आज और कल इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
14 जून- पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती- ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में बंद रहेंगे बैंक।
15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
22 जून- खारची पूजा- केवल त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक।
30 जून- गुरुवार, रेमना नी- केवल मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक।
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम
छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।