Bank Holiday in July 2022: आज 9 जुलाई हफ्ते का दूसरा शनिवार है और दूसरे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है। ज्यादातर बैंक ग्राहक जानना चाह रहे हैं कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं? आज बैंक ब्रांच बंद है। जुलाई महीने के बचे 22 दिनों में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। राज्यों में होने वाले त्योहार या दिवस पर निर्भर करती है।
जुलाई 2022 में बैंक हॉलिडे की ये है पूरी लिस्ट..
9 जुलाई: एलडी-उल-अधा (बकरीद) - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम; देश भर में बैंक भी बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है
11 जुलाई: ईद-उल-अजहा - श्रीनगर, जम्मू
13 जुलाई: भानु जयंती — गंगटोक
14 जुलाई: बेह दीनखलम — शिलांग
16 जुलाई: हरेला — देहरादून
26 जुलाई: केर पूजा — अगरतला
9 जुलाई: दूसरा शनिवार + बकरीद
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम
छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।