Bank Holidays February 2022: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक जाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां शाखा में ताला लटका मिले। वैसे भी फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फरवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि फरवरी महीने कितने दिन बंद रहेंगे।
