Bank Holidays in August 2022: अगस्त के महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां (Holidays in August) रहने वाली हैं। अगस्त में अलग-अलग जोन में बैंकों की शाखाएं 18 दिन बंद रहेंगी। अगस्त में एक लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) भी पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दौरान तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। इस डिजिटल युग में लोगों के अधिकतर बैंकिंग (Banking) काम घर बैठे ही हो जाते हैं। इसके बावजूद अकाउंट खुलवाने, चेक पेमेंट और लोन जैसे ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए ग्राहकों को बैंक जाना होता है।
