Bank of Baroda: 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक पेमेंट के नियम बदल जाएंगे। केंद्रीय बैंक RBI की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने कस्टमर्स को कहा है कि 1 अगस्त से 5 लाख या उससे अधिक अमाउंट वाले चेक के पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) अनिवार्य कर दिया है। बिना इसके चेक का पेमेंट नहीं किया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक ट्वीट में कहा कि आपके बैंकिंग सिक्योरिटी को पहले से बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैंक ने लिखा है कि पॉजिटिव पे सिस्टम के साथ हम आपको चेक से जुड़े धोखाधड़ी से बचाते हैं। 1 अगस्त, 2022 से 5 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) अनिवार्य होगा।
क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले को चेक से जुड़ी जानकारी देनी होगी। यह जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए दी जा सकती है। इसमें चेक जारी करने वाले को चेक की तारीख, पेमेंट पाने वाले का नाम, पेमेंट की राशि, चेक नंबर जैसी तमाम जानकारी देनी होगी।
RBI के मुताबिक, चेक पर मौजूदा जानकारी और चेक जारी करने वाले की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी का चेक ट्रांजेक्शन सिस्टम (CTS) में मिलान किया जाएगा। अगर चेक और ग्राहक की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी में कोई अंतर मिलता है तो CTS चेक को पेमेंट करने वाले बैंक को लौटा देगा।