Bank of Baroda: 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक पेमेंट के नियम बदल जाएंगे। केंद्रीय बैंक RBI की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने कस्टमर्स को कहा है कि 1 अगस्त से 5 लाख या उससे अधिक अमाउंट वाले चेक के पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) अनिवार्य कर दिया है। बिना इसके चेक का पेमेंट नहीं किया जाएगा।
