Bank Strike: बैंक कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल, इन2 दिनों नहीं होगा ब्रांच में कामकाज

Bank Strike: बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल करने वाले हैं

अपडेटेड Jan 10, 2022 पर 10:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Strike: बैंक कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल

Bank Strike: बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल करने वाले हैं। हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (CTU) और अन्य संगठनों ने मिलतकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। इस हड़ताल में देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) की केन्द्रीय कमेटी ने इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।

संगठन के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने सभी संबंध बैंक संघों और सदस्यों को एक परिपत्र जारी कर यह जानकारी दी और इस हड़ताल में शामिल होने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में पिछले साल 15 और 16 मार्च को हड़हाल की थी। 16 और 17 दिसंबर 2021 को बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के विरोध में हड़ताल की गई थी।

एसोसिएशन के मुताबिक यह सिर्फ लोगों के जीवन और जीवनयापन को बचाने की लड़ाई नहीं है बल्कि यह अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए भी किया जा रहा है।


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार की योजना के विरोध में बैंक यूनियन ने पिछले महीने 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल की थी। तब बैंक हड़ताल का असर SBI, PNB, सेंट्रल बैंक और RBL बैंक के कामकाज पर पड़ा था। चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर, डेबिट कार्ड से जुड़े काम भी अटक गए थे।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन खबरों पर रहे नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।