Berojgari Bhatta: बेरोजगारों को सरकार हर महीने दे रही है 1500 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Berojgari Bhatta: उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षित बेरोजगारों को 1500 रुपये महीना मुहैया कराती है

अपडेटेड Apr 22, 2022 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
शिक्षित बेरोजगारों को कई राज्य सरकारें मुहैया करा रही हैं बेरोजगारी भत्ता (फाइल तस्वीर)

Berojgari Bhatta: देश में बेरोजगारी एक सबसे बड़ी समस्या उभरकर सामने आई है। कई राज्यों में न जाने कितने पढ़े लिखे लोग रोजगार की तलाश में मारे-मारे भटक रहे हैं। कुछ राज्य सरकारों ने बेरोजगारों की सुध भी ली है। उन्हें बेरोजागरी भत्ता मुहैया करा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली जैसे तमाम राज्य अपने यहां युवकों को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करा रहे हैं। ऐसे ही अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं। शिक्षित हैं और बेरोजगार हैं तो योगी आदित्यनाथ सरकार से बेरोजागरी भत्ता हासिल कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार का मकसद है कि जो युवा शिक्षित हैं। बेरोजागर हैं। रोजगार की तलाश में हैं। आर्थिक तंगी के चलते सरकारी और गैर सरकारी विभागों में अप्लाई नहीं कर पाते हैं। उनको बेरोजगारी भत्ता के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के जरिए बेरोजागरी की समस्या को समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

किसे मिलता है बेरोजगारी भत्ता


उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को 1500 रुपये प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता दे रही है। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, जरुरी डॉक्यूमेंट्स और कैसे अप्लाई करें जैसी तमाम जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी हो जाता है। योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। कैंडिडेट के परिवार की इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 12 वीं पास या ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट की उम्र 25 साल से 35 साल के बीच होना चाहिए।

Berojgari Bhatta: इन राज्यों में बेरोजगारों को सरकार से मिलता है पैसा, जानिए कैसे उठाएं फायदा

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर न्यू अकाउंट पर क्लिक करना होगा। फिर स्क्रीन पर अप्लाई करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा। फार्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। फार्म में दिए गए मोबाइल नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड को नोट कर लें। सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें। इसके बाद Log IN के टैब पर क्लिक करना होगा। फिर यूजर ID और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। मांगी गई पूरी जानकारी एंटर करें। फिर इसे सेव कर दें। अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।