Bhagyashree Scheme: कर्नाटक में बेटियों को मिलती है आर्थिक मदद, सुरक्षित रहेगा भविष्य, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Bhagyashree Scheme: कर्नाटक भाग्यश्री योजना की शुरुआत की गई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह करने वाले परिवार की बेटियों को इस योजना का फायदा मिलता है। बच्चियों के जन्म को बढ़ावा देने और उन्हें शिक्षित बनाने के मकसद से राज्य सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बेटियों के माता-पिता को भी आर्थिक सहायता दी जाती है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
Bhagyashree Scheme: इस योजना के तहत बेटियों को 300 रुपये से 1000 रुपये तक स्कॉलरशिप मिलती है।

Bhagyashree Scheme: देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojana) चलाई जा रही है। इन योजनाओं के जरिए देश की बेटियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का खास तौर से ध्यान दिया जाता है। इन सभी योजनाओं में अलग-अलग फायदे मिलते हैं। जिसके तहत बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी (Marriage) तक शामिल है। इसमें अभिभावकों को भी ज्यादा आर्थिक तंगी (Financial Problem) का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे ही कर्नाटक में बेटियों के लिए भाग्यश्री स्कीम (Bhagyashree Scheme) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायतe मुहैया कराई जाती है। साथ ही बीमा कवर भी मिलता है।

भाग्यश्री योजना कर्नाटक सरकार की ओर से BPL या गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए है। इन परिवारों में लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया है। इससे परिवार और समाज में बालिकाओं की स्थिति को सुधारने पर जोर दिया जाता है। साथ ही बालिका को आर्थिक सहायता देकर उसकी माता—पिता की भी मदद की जाती है।

भाग्यश्री योजना में इन नियमों का करना होगा पालन


इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं बेटियों को मिलेगा। जिनका जन्म 31 मार्च, 2006 के बाद गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों में हुआ है। जन्म प्रमाण पत्र जमा करने पर बच्चे के जन्म के एक साल के भीतर बालिका के जन्म का नामांकन कराना जरूरी है। यह योजना BPL परिवार के सिर्फ 2 बेटियों के लिए लागू की गई है। योजना का फायदा उठाने वाली बालिका बाल श्रमिक नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के अनुसार बालिकाओं का वैक्सीनेशन भी किया जाना चाहिए। लाभार्थी को 8वीं पास होना चाहिए और उसकी शादी 18 साल की उम्र से पहले नहीं होनी चाहिए।

Kanya Sumangala Yojana: UP में बेटियों को मिलते हैं 75,000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं योजना का फायदा

भाग्यश्री योजना के फायदे

लड़की को पढ़ाई के लिए सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है। जिसमें उसकी उम्र के अनुसार 300 से 1,000 रुपए तक दिए जाते हैं। ये उसे 10वीं कक्षा तक दिए जाते हैं। योजना के तहत बच्ची के माता–पिता का स्वास्थ बीमा भी रहता है। इसलिए दुर्घटना होने पर 1 लाख रुपए और प्राकृतिक मौत होने पर 42,500 रुपए तक मिलते हैं। वहीं बेटियों को पालने में दिक्कत न हो। इसके लिए सरकार की ओर से लड़की के 18 साल की उम्र पूरी करने पर, माता–पिता को 34,751 रुपए मिलते हैं।

भाग्यश्री योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इस योजना का फायदा उठाने के लिए बेटी का बर्थ सार्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं माता-पिता का आय प्रमाण पत्र जरूरी है। एड्रस प्रूफ भी होना चाहिए। BPL कार्ड होना जरूरी है।

भाग्यश्री योजना में कैसे करें अप्लाई ?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑफलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत ऑफिस, गैर सरकारी संगठनों, अधिकृत बैंक, नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।