Bharat Brand: दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने कर दी महंगाई पर चढ़ाई, सस्ते में मिलेगा आटा-दाल और चावल

Bharat Atta Dal: बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने फिर से कड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत ब्रांड योजना का दूसरा चरण 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस ब्रांड के तहत केंद्र सरकार की ओर से चावल, दाल, आटा सस्ते दाम पर मुहैया कराया जाता है। यह योजना पूरे देश में लागू हो गई है

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Atta Dal: भारत ब्रांड के तहत इस बार दो नई दालों को लिस्ट में शामिल किया गया है।

महंगाई से टक्कर लेने के लिए केंद्र सरकार फिर से बड़ी तैयारी कर रही है। आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए दिवाली से पहले आटा, दाल और चावल सस्ते दाम पर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार भारत ब्रांड का दूसरा चरण 23 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने एक साल पहले इस ब्रांड को लॉन्च किया था। इस योजना का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य मंत्री करेंगे। फिलहाल चार राज्यों में एनसीसीएफ वैन के जरिए सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है, लेकिन अगले 10 दिनों में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

भारत ब्रांड के उत्पाद जैसे चावल, आटा, और दाल अब एनसीसीएफ, नाफेड और सेंट्रल स्टोर्स से खरीदे जा सकेंगे। यह योजना पिछले साल शुरू हुई थी। इसे जून में बंद कर दिया गया था। अब फिर से शुरू किया गया है। इस बार भारत ब्रांड में दो नई दालों को शामिल किया गया है। इनमें चना और मसूर की दाल शामिल है।

भारत ब्रांड के तहत जानिए आटा दाल के भाव


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 किलो आटे का पैकेट 300 रुपये में मिलेगा। 10 किलो चावल का पैकेट 340 रुपये में मिलेगा। चना दाल 70 रुपये प्रति किलो और मूंग दाल 93 रुपये प्रति किलो मुहैया कराई जाएगी। मसूर दाल की कीमत 89 रुपये प्रति किलो होगी। वहीं अगर बाजार की बात करें तो आट और चावल की मौजूदा कीमतें इससे काफी ज्यादा हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, आटे का औसत मूल्य 36.42 रुपये प्रति किलो है। जबकि चावल 43.62 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मूंग और चना दाल की कीमतें भी 100 रुपये से ऊपर हैं। सरकार के इस पहल से लोगों के अनाज सस्ते में मिल सकेगा।

कई नई कमोडिटी शामिल

भारत ब्रांड में अब कई नई कमोडिटी शामिल की गई है। इनमें चना और मसूर की दाल शामिल है। अभी तक भारत ब्रांड के तहत चना दाल मिलती थी। चना नहीं मिलता था। भारत ब्रांड के तहत चना की कीमत 58 रुपये प्रति किलो होगी जबकि मसूर दाल की कीमत 89 रुपये प्रति किलो रखी गई है।

Business Idea: फेस्टिव सीजन में यह बिजनेस है ATM, घर के चावल से फौरन करें शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।