Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,181 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी ने 1,004 रुपये की गिरावट देखने को मिली। सोना आज 347 रुपये गिरकर 48,181 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61,683 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,181 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,528 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 347 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,988 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,134 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,136 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 18,186 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,683 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 62,687 रुपये रहा। चांदी में 1,004 रुपये की गिरावट आई।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट