Gold Price Today: हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन और लगातार दूसरे दिन शुक्रवार 7 जनवरी को सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 47500 रुपये के करीब आ गया है। सोना आज 265 रुपये गिरकर 47,567 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 59,801 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,567 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,832 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 265 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,376 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,571 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,675 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,827 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 59,801 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 60,435 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 634 रुपये की गिरावट देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट