Gold Price Today: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 6 जनवरी को सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48000 रुपये के नीचे चला गया है। सोना आज 303 रुपये गिरकर 47,847 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60,846रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,847 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,150 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 303 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,655 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,838 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,855 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,990 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,846 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,896 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 1050 रुपये की गिरावट देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट