यूपी से बड़ी खबर! आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में होगी 50% की बढ़ोतरी, 1.5 लाख से ज्यादा महिलाओं को होगा फायदा

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस संबंध में जल्द ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय को लेकर एक बड़ा ऐलान करने की तैयारी में है। यूपी सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस संबंध में जल्द ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

1.5 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फायदा

अगर प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होती है तो उत्तर प्रदेश में काम कर रहीं 1.5 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग के बीच सरकार का यह फैसला महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज्य में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और मातृ-शिशु कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण काम करती हैं। ऐसे में मानदेय में 50 फीसदी की संभावित वृद्धि को उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, बढ़ा हुआ मानदेय कितना होगा और इसे कब से लागू किया जाएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद ही स्पष्ट होगी।

यूपी की महिलाओं को 50 हजार रुपये देने की तैयारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को 50,000 रुपये तक की फाइनेंशियल मदद देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस बात पर चर्चा चल रही है कि यह फायदा कैसे दिया जाए। एक ऑप्शन यह है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मॉडल के तहत योग्य महिलाओं के बैंक अकाउंट में सीधे रकम ट्रांसफर की जाए। दूसरा प्रस्ताव शिक्षा, हेल्थकेयर और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करने वाली स्कीमों के जरिए फायदा देने का है।

एकमुश्त 50,000 रुपये देने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार महिलाओं पर फोकस करने वाली मौजूदा वेलफेयर स्कीमों को बढ़ा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये पैसे अलग-अलग मदों में मदद के नाम पर दे सकती है।

ये भी पढ़ें- मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! फिर बन रहा नया वेदर सिस्टम, MP, छत्तीसगढ़, यूपी समेत 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पहले से चल रही कुछ खास स्कीमों की लिस्ट

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: योग्य लड़कियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन सहित पढ़ाई के अलग-अलग स्टेज तक 15,000 रुपये की फाइनेंशियल मदद देती है।
  • रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: इसका मकसद ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद मेधावी छात्राओं को स्कूटर देना है।
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना: विधवाओं सहित योग्य बेसहारा महिलाओं को उनके गुज़ारे के लिए हर तीन महीने में 3,000 रुपये देती है। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष: एसिड अटैक समेत गंभीर हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों के इलाज और पुनर्वास के लिए फाइनेंशियल मदद देता है।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: गरीब और बेसहारा परिवारों की बेटियों के साथ-साथ विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए फाइनेंशियल मदद देती है।
  • सेल्फ हेल्प ग्रुप और लखपति दीदी: महिलाओं को सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, छोटे बिजनेस और रोजी-रोटी के मौकों से जोड़कर फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनाने में मदद करने पर फोकस करता है।
  • UP रोडवेज फ्री यात्रा: 60 साल से ज्यादाउम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।