BigBasket: 20 सितंबर से 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा इलेक्ट्रॉनिक सामान, iPhone16 भी कर सकेंगे ऑर्डर

BigBasket 10 मिनट के भीतर मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्लेस्टेशन कंसोल, माइक्रोवेव और बहुत कुछ डिलीवर कर सकेगी। अपनी इस नई सर्विस की शुरुआत 20 सितंबर से iPhone 16 की डिलीवरी के साथ करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में क्विक कॉमर्स की ओर कदम बढ़ाने की घोषणा की है

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
टाटा ग्रुप की ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में एंट्री कर रही है।

टाटा ग्रुप की ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट (BigBasket) कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में एंट्री कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह टाटा फर्म क्रोमा के साथ पार्टनरशिप में अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी शुरू करेगी। इसके तहत, बिगबास्केट 10 मिनट के भीतर मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्लेस्टेशन कंसोल, माइक्रोवेव और बहुत कुछ डिलीवर कर सकेगी। कंपनी अपनी इस नई सर्विस की शुरुआत 20 सितंबर से iPhone 16 की डिलीवरी के साथ करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में क्विक कॉमर्स की ओर कदम बढ़ाने की घोषणा की है।

iPhone 16 भी कर सकेंगे ऑर्डर

बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के बिगबास्केट उपभोक्ता कल से अपने घरों पर अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी के साथ iPhone 16 ऑर्डर कर सकते हैं। बिगबास्केट के को-फाउंडर और CEO हरि मेनन ने कहा, "हम अपने प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 लाकर रोमांचित हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेस में हमारे कदम की शुरुआत है। यह तो बस शुरुआत है - बहुत जल्द, हम टॉप-टियर इलेक्ट्रॉनिक्स की एक वाइड रेंज लॉन्च करेंगे, जो हमारी फास्ट डिलीवरी सर्विस के साथ उपलब्ध होगी।"


BBdaily को बिगबास्केट ऐप में किया जाएगा मर्ज

मनीकंट्रोल ने पहले बताया था कि टाटा की बिगबास्केट की सब्सक्रिप्शन सर्विस BBdaily, जो वर्तमान में एक अलग ऐप के रूप में है, को आने वाले महीनों में मेन बिगबास्केट ऐप में मर्ज कर दिया जाएगा। कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है।

कंपनी वर्तमान में दो ऐप चलाती है: बिगबास्केट (मेन ऐप) और BBdaily (सब्सक्रिप्शन सर्विस), लेकिन मेन ऐप के भीतर भी, इसमें अलग-अलग विंडो हैं। एक स्लॉटेड 2-3 घंटे की डिलीवरी के लिए (बिगबास्केट सुपरसेवर) और दूसरा 10-20 मिनट की डिलीवरी के लिए (BBnow)। बिगबास्केट अब अपनी सभी ऑफरिंग को एक ही ऐप में लाने की तैयारी कर रहा है।

यह रणनीति बिगबास्केट के उस बड़े कदम का हिस्सा है, जिसके तहत वह 2-3 घंटे की डिलीवरी से हटकर 10-20 मिनट की डिलीवरी मॉडल की ओर बढ़ रहा है। यह ग्राहकों की पसंद के अनुसार एक प्योर प्ले क्विक कॉमर्स कंपनी बनने की तैयारी में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।