टाटा ग्रुप की ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट (BigBasket) कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में एंट्री कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह टाटा फर्म क्रोमा के साथ पार्टनरशिप में अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी शुरू करेगी। इसके तहत, बिगबास्केट 10 मिनट के भीतर मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्लेस्टेशन कंसोल, माइक्रोवेव और बहुत कुछ डिलीवर कर सकेगी। कंपनी अपनी इस नई सर्विस की शुरुआत 20 सितंबर से iPhone 16 की डिलीवरी के साथ करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में क्विक कॉमर्स की ओर कदम बढ़ाने की घोषणा की है।
