Get App

Bihar DA Hike: बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ 2% का इजाफा

Bihar DA Hike News: बिहार कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि को भी मंजूरी दी। 7वें केंद्रीय संशोधित वेतन ढांचे के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 13, 2026 पर 1:58 PM
Bihar DA Hike: बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ 2% का इजाफा
Bihar DA Hike News: बिहार सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि की है

Bihar DA Hike News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार (13 मई) को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य सरकार को 72,901 करोड़ रुपये तक लोन लेने की अनुमति प्रदान की गई है। इस राशि में ₹64,141 करोड़ का बाज़ार से लिया जाने वाला कर्ज भी शामिल है। इन पैसों का इस्तेमाल राज्य भर में चल रही अलग-अलग विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि को भी मंजूरी दी। 7वें केंद्रीय संशोधित वेतन ढांचे के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान के कर्मियों का डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत तथा पांचवें वेतनमान के कर्मियों का डीए 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483% किया गया है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

सरकार ने बताया कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मकसद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की खरीदने की क्षमता को बनाए रखना है। मंत्रिमंडल ने राज्य के पांच संवेदनशील जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पांच नए पद बनाने को भी मंजूरी दी। सूत्रों के अनुसार, इन जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी मजबूत करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

बैठक के दौरान, बिहार नगर नियोजन सेवा कैडर के लिए एक नए वेतन ढांचे को मंज़ूरी दी गई। इसके तहत, सहायक नगर नियोजन अधिकारी (अराजपत्रित) की सैलरी लेवल-6 में रखा जाएगा। जबकि नगर नियोजन अधिकारी (प्रथम पदोन्नति स्तर, राजपत्रित) को वेतन लेवल-7 में रखा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें