मौजूदा समय में काफी तेजी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या UPI ट्रांजैक्शन का चलन बढ़ा है। अब अधिकतर लोग शॉपिंग करने के लिए, बिल पे करने के लिए, एक दूसरे को पैसे भेजने के लिए और इस तरह के लगभग सभी तरह के कामों के लिए UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार हमारे सामने ऐसी समस्या आती है कि हमारा मोबाइल चोरी हो जाता है या फिर कहीं खो जाता है। ऐसे में हमारे मन में यह डर लगा रहता है कि अगर कहीं हमारा मोबाइल किसी को मिल गया तो क्या वह हमारे UPI ऐप को ऐक्सेस कर सकता है?
मोबाइल चोरी होने पर मन में बना रहता है डर
मोबाइल खो जाने पर या चोरी हो जाने पर अक्सर लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि कहीं उनके UPI ऐप्स जैसे कि Paytm, Phonepe, या गूगल पे का इस्तेमाल करके कोई रुपये ना ट्रांसफर कर ले। ऐसे में आप कुछ बेहद ही आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने पैसों को सुरक्षित कर सकते हैं।
फोन चोरी होने या खो जाने पर तुरंत करें ये काम
आप अपना मोबाइल चोरी हो जाने या फिर खो जाने की स्थिति में अपने Paytm अप्लीकेशन को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले तो पेटीएम को ब्लॉक या सभी ऐप से लॉगआउट करने के लिए पहले पेटीएम को किसी दूसरे फोन में इंस्टॉल करें और लॉगइन कर लें। इसके बाद पेटीएम को ओपन करने के बाद बाईं तरफ सबसे ऊपर की बने गोले पर क्लिक करें। इसके बाद आपको कुछ नए ऑप्शन मिलेंगे।
क्या है इसके आगे का प्रोसेस
नए ऑप्शन में यूजर्स को हेल्प एंड सपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा। इसके बाद आपको प्रोफाइल सेटिंग पर जाना होगा। इसके बाद चैट विद अस पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक AI जनरेटेड चैट खुलेगी। जिसमें आपको आई लॉस्ट माई फोन या आई वांट टू ब्लॉक माई अकाउंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेगें जिसमें एक होगा आई वांट टू ब्लॉक माई अकाउंट टू प्रिवेंट इट फ्रॉम मिसयूज और दूसरा होगा आई वांट टू लॉगआउट फ्रॉम ऑल डिवाइस एंड पेटीएम लिंक्ड ऐप। अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए आपको पहले वाले ऑप्शन पर जाना हेगा जबकि लॉगआउट करने के लिए दूसरे ऑप्शन पर जाना होगा।