Tatkal Rail Ticket Booking: क्या आप भी होली में घर जाने के लिए तत्काल में टिकट बुक करने वाले हैं। यहां आपको 3 टिप्स बता रहे हैं जिसके जरिये आप तुरंत अपनी टिकट तत्काल में बुक करा पाएंगे। कई बार यूपी बिहार के बिजी रूट्स पर ट्रेन की टिकट नहीं मिलती। अगर आपने अभी तक टिकट बुक नहीं की है, तो तत्काल में इन तरीकों से जल्द कंफर्म टिकट बुक करा पाएंगे।
पहले IRCTC का ऐप करें डाउनलोड
IRCTC का ऐप डाउनलोड करें और अपना लॉगिन कर लें। सभी जानकारी सेव कर दें। पहले से ही रूट की जानकारी डाल कर सेव कर लें। ऐसा करने से आपको अलग-अलग ट्रेन नंबर डालकर या रूट डालकर ट्रेन सर्च न करना पड़े। पहले से ही ट्रेन का नाम और नंबर निकाल लें।
पहले बनाएं ट्रैवलर्स यानी जानें वाले लोगों की मास्टर लिस्ट
अगर आप कंफर्म टिकट चाहते हैं, जाने वाले लोगों की मास्टरलिस्ट पहले ही तैयार कर लें। इस लिस्ट में आप उन सभी यात्रियोंल का नाम, बर्थ प्रेफरेंस, फूड प्रेफरेंस सेव कर लें ताकि टिकट बुक करते समय टाइम न लगे। पहले से ही सेव जानकारी पर क्लिक करें और आगे बढ़ जाएं। IRCTC अकाउंट के My Profile सेक्शन में जाकर आप अपनी मास्टर लिस्ट तैयार कर सकते हैं।
पेमेंट के लिए e-Wallet का करें इस्तेमाल
पेमेंट करने के लिए UPI वॉलेट या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करने की जगह बेहतर ऑप्शन यूपीआई वॉलेट है क्योंकि इसमें समय थोड़ा कम लगता है। इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन, पासवर्ड और फिर ओटीपी डालने में समय लग जाता है। तत्काल में टिकट कुछ ही मिनटों में कई बार बुक हो जाती है। वॉलेट को इस्तेमाल करने से आपको कम समय लगेगा।