IRCTC Breaking News: कोविड19 का असर अब आया ट्रेन सर्विस पर, हफ्ते में 5 दिन की जगह 3 दिन चलेंगी ट्रेनें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने कोरोनावायरस संकट के कारण ट्रेन सर्विस की फ्रीक्वेंसी को कम करने की घोषणा की है

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 12:37 PM
IRCTC Breaking News: कोविड19 का असर अब आया ट्रेन सर्विस पर, हफ्ते में 5 दिन की जगह 3 दिन चलेंगी ट्रेनें

Covid 19: कोरोना भारतीय रेलवे की सेवा पर असर डालने लगा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने कोरोनावायरस संकट के कारण ट्रेन सर्विस की फ्रीक्वेंसी को कम करने की घोषणा की है। रेलवे ने अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी को सप्ताह में 5 दिन से घटाकर 3 दिन कर दिया है। 12 जनवरी से 10 फरवरी तक अब ये ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चला करेगी।

12 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार और बुधवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी ने कहा तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नं 82902/82901 (एडीआई-एमएमसीटी-एडीआई) सप्ताह में केवल 3 दिन चलेगी। 12 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक ट्रेन सोमवार और बुधवार को कैंसिल रहेगी।

अगर इस बीच यात्री कोरोनावायरस के कारण अपनी यात्रा कैंसिल कर देते हैं, तो वे रिफंड का दावा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में जहां कोई यात्री COVID-19 लक्षणों के कारण यात्रा करने के लिए फिट नहीं है, वह रिफंड ले सकता है।  यात्रियों को यात्रा की तारीख से 10 दिनों के अंदर TDR दाखिल करना होगा और धन की प्रक्रिया के लिए IRCTC को TTE प्रमाण पत्र देना होगा।


मेंटेनेंस के कारण 12 जनवरी को 00:20 बजे से 01:45 बजे तक टिकट बुकिंग कैंसिल करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। रेल यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा। आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए कंबल या कोई अन्य चादर वगैरह नहीं दी जाएगी। हालांकि, पेमेंट करने पर कुछ ट्रेनों में टेक अवे बेडरोल किट मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।