BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती प्लान लाता रहता है। अभी हाल में ही BSNL ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम PV_2022 रखा गया है। ये आजादी के अमृत महोत्सव यानी 75 वर्ष को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने नया प्लान उतारा है। इस प्लान की कीमत 2022 रुपये है। ये लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें ग्राहक को एक बार रिचार्ज कराने पर लंबी वैलिडिटी, डेटा और कॉल का फायदा मिलता है।
BSNL के इस नए प्रीपेड प्लान ‘PV_ 2022’ में 75 GB डेटा हर महीने मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को एक साल से थोड़ी कम यानी 300 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान का सबसे बड़ा फीचर 300 दिन की वैलिडिटी और हर महीना 75 जीबी डेटा ही है।
अगर कॉलिंग की बात करें इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री मिलता है। इसमें हर महीने 75 GB डेटा मिलता है और ये खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है। इसमें 75 जीबी डेटा ग्राहकों को 60 दिनों यानी 2 महीने तक मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को डेटा के लिए किसी और प्लान से रिचार्ज करना होगा।
ये प्लान आजादी के अमृत महोत्सव यानी 75 वर्ष को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने लॉन्च किया। यही कारण है कि इसमें 75GB डेटा मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ 31 अगस्त के लिए मिलेगा। आपके पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए एक महीने का समय है। BSNL दिल्ली और मुंबई को छोड़ कर पूरे देश भर में अपनी सर्विस देता है।