सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दिनों रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियों को जबरदस्त टक्कर देने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान पेश कर रही है। इन प्लान में लोगों को काफी सस्ती कीमतों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अगर आपका मोबाइल डुअल सिम वाला है तो आप बीएसएनल के सिम को इस प्लान के साथ दूसरे सिम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी नजरिए से कंपनी ने अपने ग्राहकों को लिए 107 रुपये का बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है। आइये जानते हैं इस प्लान से जुड़ी तमाम डिटेल्स।
BSNL का 107 रुपये वाला प्लान
BSNL के सस्ते 107 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए 200 मिनट और इंटरनेट चलाने के लिए 3 जीबी हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलेगी। इस प्रीपेट प्लान की वैलिडिटी 35 दिनों की है। इस हिसाब से बीएसएनएल के इस बेहद ही सस्ते प्लान में ग्राहकों को एक महीने से 5 दिन ज्यादा वैलिडिटी का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में बीएसएनएल ट्यून का लाभ भी मिलता है। BSNL का यह प्लान ग्राहकों के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। इस प्लान में आपको रोजाना 3 रुपये से भी कम का खर्च वहन करना पड़ता है।
BSNL के सस्ते 107 रुपये वाले प्लान के फीचर्स से यह समझा जा सकता है कि यह आपके सेकेंडरी सिम बनने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस प्लान में आपको मंथली बेसिक बेनिफिट भी मिलते हैं और साथ ही इसकी वैलिडिटी भी एक महीने से 5 दिन ज्यादा है। एक लिहाज से देखें तो बीएसएनएल के इस प्लान में आपको सिम को एक्टिवेट रखने के लिए रोजाना के केवल 3 रुपये ही खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।