भारत संचार निगम लिमिडेट (BSNL) भारत की सबसे पुरानी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। एक वक्त था जब टेलिकॉम मार्केट में BSNL का कब्जा हुआ करता था। लेकिन रिलायंस जियो (Reliance Jio) के आने के बाद से ही BSNL अपने पुराने दिनों को वापस पाने के लिए थोड़ा संघर्ष कर रहा है। लेकिन अब BSNL ने टेलिकॉम मार्केट में अपनी खोई बादशाहत को दोबारा से वापस पाने के लिए कई सारे तगड़े प्लान पेश किए हैं। इनमें से एक प्लान 397 रुपये का भी है। आइये जानते हैं इस प्लान की खासियतों और मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में।
