देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL निजी कपंनियों जैसे Airtel, Vi को टक्कर देने के लिए कई तरह के प्लान्स मुहैया करा रही है। एक ओर जहां दूसरी कंपनियां अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं वहीं, BSNL पिछले कुछ महीनों में बेहतर प्लान लेकर आई है। ऐसे ही BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 197 रुपये है। इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा समेत 150 दिन की वैलिडिटी दी जी रही है।
